छग : दिनदहाड़े 5 लाख की डकैती

सरायपाली के निरीक्षक एस.आर. ठाकुर ने बताया कि नकाबपोश डकैत घर के लोगों को आधा घंटा बंधक बनाकर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर का परिवार दहशत में है। पुलिस जांच में जुटी है।

सरायपाली थाना क्षेत्र के मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले लालचंद पिता घासीराम अग्रवाल (49) का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। रविवार सुबह 6 बजे पांच नकाबपोश लालचंद के घर घुसे। लालचंद के घर का मुख्यद्वार शटर वाला है। यहां सुबह दूधवाला दूध रखकर जाता है। दूध लेने के बाद शटर खुला ही था। उसी का फायदा उठाकर पांचों डकैत अंदर प्रवेश कर गए।

ट्रांसपोर्टर के परिवार के पांच सदस्यों को डकैतों ने कट्टे और चाकू के दम पर बंधक बनाया। घर में रखे 3 लाख नगदी, 4 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी सहित अन्य कीमती सामान डकैत ले गए। आधे घंटे तक ट्रांसपोर्टर सहित उसके परिवार को बंधक बनाकर रखा गया। बताया जा रहा है कि डकैत कार से आए थे। घटना को अंजाम देकर वे किस तरफ फरार हुए, यह पता नहीं चल पाया है।

निरीक्षक ठाकुर ने कहा कि घटना के करीब पौन घंटे बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना दी गई। इसके बाद नाकेबंदी भी की गई, लेकिन डकैतों का सुराग नहीं मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493