मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिवाली पर किसानों को बोनस दिया जा रहा है, तो वहीं गरीबों की समस्या का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके मद्देनजर स्मार्ट कार्ड धारकों के परिजनों का इलाज अब 50 हजार रुपये तक नि:शुल्क होगा। इसका लाभ प्रदेश के 55 लाख 66 हजार गरीब परिवारों को मिलेगा। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड की मदद से इलाज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो टोल फ्री नंबर 104 पर चिकित्सा अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath