कम्पोस्ट विपणन के लिए क्रिभको पुरस्कृत होगी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। फर्टिलाइजर समिति क्रिभको को सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की तीसरी वर्षगांठ पर आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। क्रिभको ने शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन के जरिए कम्पोस्ट के विपणन में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में 20 लोगों और सात एजेंसियों का चयन किया है, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

क्रिभको को कंपनी श्रेणी में भी चुना गया है। क्रिभको ने वर्ष 2016-17 में 22,768 टन उच्च गुणवत्ता की बिक्री की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493