दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कुहासा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एकडिग्री नीचे 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493