शाहरुख, काजोल, रानी मुखर्जी ने साथ में ली सेल्फी

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनेत्रियों काजोल और रानी मुखर्जी के साथ एक बार फिर मिले, लेकिन किसी फिल्म में काम करने को लेकर नहीं बल्कि सेल्फी के लिए। सुपरस्टार ने कहा कि वह दोनों की व्यक्तित्व के प्रभाव में थे और प्यार और सहृदयता के लिए उनका आभार जताया।

शाहरुख ने सोमवार को ट्विटर के जरिए अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की सह-अभिनेत्रियों के साथ तस्वीर साझा की।

शाहरुख ने सोमवार को पोस्ट किया, “कुछ रातें आपके साथ मौजूद सितारे आकाश के सितारे से ज्यादा चमकते हैं। सहृदयता, खूबसूरती और प्यार के लिए आपका धन्यवाद।”

शाहरुख ने एक अन्य तस्वीर भी साझा किया, जिसमें वह श्रीदेवी, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

शाहरुख काजोल के साथ ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिलवाले’ आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।

श्रीदेवी के साथ अभिनेता फिल्म ‘आर्मी’ में और रानी के साथ ‘चलते-चलते’, ‘पहेली’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शाहरुख (51) करिश्मा कपूर के साथ ‘दिल तो पागल है’ और ‘शक्ति : द पावर’ में काम कर चुके है। आलिया के साथ उन्होंने फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में काम किया है।

अभिनेता फिलहाल आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, इसमें वह कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493