अशोक पंडित ने आदित्य नारायण की निंदा की

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने कहा कि अभिनेता व गायक आदित्य नारायण ने रायपुर हवाईअड्डे पर एक एयरलाइंस के कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

अशोक ने ट्वीट कर कहा, “मैं आदित्य नारायण की इंडियो6ई विमान के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा करता हूं। सफलता से विनम्रता आती है, अहंकार नहीं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “किसी को नहीं पता कि आदित्य नारायण मुंबई के डॉन हैं और इसलिए वह कर्मचारी को मुंबई आने पर भारी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।”

एक वीडियो में आदित्य हवाईअड्डे पर कर्मचारी से किसी बात पर बहस करते नजर आ रहे हैं, हालांकि इस विवाद का कारण फिलहाल अज्ञात है।

प्रसिद्ध गायक उदित नारायण झा के बेटे आदित्य वीडियो में कर्मचारी को धमकी देते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493