बहनजी के नाम पर वसूली कर रहे बसपा के कोऑर्डिनेटर : नारद राय

लखनऊ/बलिया, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा के कोऑर्डिनेटर बहनजी के नाम पर पैसों की वसूली कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बसपा से अलग होने की घोषण कर दी।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़ बसपा में आए नारद राय ने सोमवार को चंद्रशेखर नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की।

नारद राय ने कहा कि ये लोग निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और ‘बहनजी’ के नाम पर पैसों की वसूली कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने हालांकि फिलहाल किसी अन्य पार्टी में जाने की बात नहीं कही। नारद राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुछ कारणों से सपा छोड़कर बसपा में आया था। बहनजी ने हमें बलिया नगर विधानसभा सीट से हमें अपना उम्मीदवार बनाया तथा वोट की अपील करने यहां तक आईं, इसके लिए उनका आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बसपा में रहकर ही मजबूती से काम करने का मन बनाया था, लेकिन दल में हमारी बातों या सुझावों को नजरअंदाज किया गया। कोऑर्डिनेटरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनसे मुक्ति नहीं मिली तो बसपा का मतदाता भी पार्टी से दूर हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493