श्रीनगर हवाईअड्डे के पास बीएसएफ शिविर पर आतंकवादी हमला

श्रीनगर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास मंगलवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के शिविर पर हमला किया।

इस हमले में एक आतंकवादी मारा गया जबकि चार जवान घायल हो गए।

आतंकवादियों ने मंगलवार तड़के श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास बीएसएफ शिविर की 182वीं बटालियन पर हमला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493