मप्र : रातों में गुलाबी ठंड का अहसास

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ है, लेकिन रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य से मानसून लगभग विदा ले चुका है। मंगलवार सुबह से तेज धूप खिली हुई है, जो चुभन पैदा कर रही है। रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो चला है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है और धीरे-धीरे ठंड अपना असर दिखाने लगी है। वहीं, आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में श्योपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, इंदौर का 20.7 डिग्री ,ग्वालियर का 19 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.4 डिग्री, ग्वालियर का 38.2 डिग्री और जबलपुर को 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493