लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा और गर्मी व उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, अब सुबह कोहरे का असर दिखाई देगा। काफी लम्बे समय बाद अक्टूबर में ही सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिला है। जल्द ही ठंड का असर दिखाई देगा। दिन में हालांकि आंशिक बदली रहेगी और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री, झांसी का 22.3 डिग्री और बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath