कलाकार के रूप में आगे बढ़ रहीं कंगना : अनुराग बसु

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2006 में कंगना रनौत की बॉलीवुड फिल्म ‘गैंगस्टर’ का निर्देशन कर चुके अनुराग बसु का कहना है कि वह एक कलाकार के रूप में बढ़ रही हैं और उन्हें इसे लेकर गर्व महसूस होता है।

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2006 में कंगना रनौत की बॉलीवुड फिल्म ‘गैंगस्टर’ का निर्देशन कर चुके अनुराग बसु का कहना है कि वह एक कलाकार के रूप में बढ़ रही हैं और उन्हें इसे लेकर गर्व महसूस होता है।

‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘काइट्स’ में कंगना के साथ काम कर चुके अनुराग बसु से अभिनेत्री के कलाकार के रूप में आगे बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, “वह शानदार हैं। कंगना प्रत्येक फिल्म के साथ बढ़ रही हैं। मुझे याद है कि ‘गैंगस्टर’ की शूटिंग शुरू करने से पहले हमने एक कार्यशाला की थी।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनमें एक चिंगारी देखी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह इतनी बड़ी स्टार बनेंगी। हम उनके किरदार के लिए उन्हें तैयार करने के लिए उनके उच्चारण, लुक्स और कई चीजों पर ध्यान दे रहे थे। अब उन्हें देखिए, वह हर किरदार को बखूबी निभाती हैं। मुझे एक कलाकार के रूप में उनके विकास को देखकर गर्व महसूस होता है।”

भले ही उन्हें कंगना के साथ फिल्म में काम किए सात वर्ष हो चुके हैं, लेकिन बसु का कहना है कि वह अब भी संपर्क में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493