फार्मासिस्टों की नियुक्ति को मंजूरी देने का उपराज्यपाल से आग्रह करेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल से शहर के अस्पतालों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति करने की मंजूरी देने का अनुरोध करेंगे, ताकि दवाओं के लिए लंबी कतारों से बचा जा सके।

केजरीवाल ने यह घोषणा मंगलवार को एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों के औचक दौरे के बाद की।

केजरीवाल के साथ इस दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

केजरीवाल ने दोनों अस्पतालों में मरीजों से बात की और उन्हें जब यह पता चला कि जीबी पंत अस्पताल में कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्होंने अस्पताल के निदेशक को अपने कार्यालय में तलब किया।

मुख्यमंत्री ने दोनों अस्पतालों के निदेशकों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दवा काउंटर पर इंतजार का समय यथासंभव कम किया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493