मप्र कैबिनेट की बैठक 25 अक्टूबर को सैलानी रिसॉर्ट में

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक ओंकारेश्वर के नजदीक नव विकसित ‘सैलीनी रिसॉर्ट’ में 25 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह बात कही। बीते साल मंत्रिपरिषद की बैठक हनुमंतिया टापू पर हुई थी।

पिछले दिनों राज्य के पर्यटन विभाग को 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार मंत्रिपरिषद की बैठक में पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पटवा ने मुख्यमंत्री चौहान को सौंपे।

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि पर्यटन की टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। एक साथ 10 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के विकास में पर्यटन का स्थान प्रमुख है। यह रोजगार सृजन का बड़ा जरिया है। उन्होंने छह अक्टूबर से शुरू हो रहे ‘पर्यटन पर्व’ के दौरान पर्यटन गतिविधियों का व्यापक स्तर पर संचालन करने के लिए कहा।

पर्यटन सचिव हरि रंजन राव ने बताया कि राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह 15 अक्टूबर को हनुवंतिया पर्यटन केंद्र में होगा। पर्यटन दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश को एक साथ 10 राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए। नेशनल अवार्ड वितरण समारोह में मध्यप्रदेश में आयोजित ‘जल-महोत्सव हनुवंतिया को मोस्ट इनोवेटिव टूरिस्ट प्रोडक्ट’ और मध्यप्रदेश टूरिज्म को हाल ऑफ फेम का बेस्ट स्टेट फार एडवेंचर टूरिज्म का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493