विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या को धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने बताया कि माल्या को उसके खिलाफ लंबित मामलों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

माल्या किंगफिशर एयरलाइंस के 9000 करोड़ रुपये के कर्ज न चुका पाने के मामले में भारत में वांछित है। वह पिछले वर्ष मार्च में ब्रिटेन भाग गया था।

अपने खर्चीली जीवनशैली के लिए पहचाना जाने वाले माल्या को 18 अप्रैल को भी स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया था। लेकिन 650000 पाउंड का जमानत बांड भरने के बाद उसे तत्काल सर्शत जमानत दे दी गई थी।

भारत सरकार ने इस वर्ष जून में भगोड़े व्यापारी को प्रत्यर्पित करने के लिए ब्रिटेन को अतिरिक्त दस्तावेज सौंपे थे। ब्रिटेन सरकार ने जून में यह पाया था कि भारतीय जांच एजेंसी माल्या के खिलाफ सबूत जुटाने में देरी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493