उप्र : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव के मजरे शुकुल पुरवा निवासी सुभाष पांडेय के बेटे दीपक पांडेय की बहन का ससुराल चंड़ीगढ़ में है। बताते हैं कि दीपक का अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम प्रसंग था। घर वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं हो रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दीपक दो दिन पहले ही प्रेमिका को बहन के घर से लेकर आया था, लेकिन परिवार वाले दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार रात भी घर में विवाद हुआ, जिसके बाद देर रात दीपक अपनी प्रेमिका को कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर घरवाले डर कर दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे। इस बीच दीपक ने खुद को भी गोली मार ली।

अधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार घर वालों ने दरवाजा तोड़ा और दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493