भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तीन स्थानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तीन स्थानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देगवार, तालवन और मंडियालान इलाकों में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे गए और स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला किया गया।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, “भारतीय सेना इसका प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ जारी थी।”

पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी नागरिक के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सभी स्कूलों को अनिश्चितकाल तक बंद रखने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493