आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी समाजवादी पार्टी

आगरा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी गुरुवार को ताज नगरी आगरा में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि यह बैठक मुलायम सिंह यादव के प्रिय स्थल आगरा छावनी में सेंट्रल टेलीग्राफ मैदान में होगी। अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मतभेद होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।

पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा, “सम्मेलन से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी।”

सम्मेलन में 25 राज्यों के करीब 25,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मंगलवार शाम को आगरा पहुंच गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493