अमवा गांव निवासी बंशीलाल (40) अपनी पत्नी सत्यवती (35) और बेटी काजल (17) के साथ बाइक से उन्नाव जा रहे थे। रास्ते में बंथरा इलाके में बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा, वहीं मां-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मां-बेटी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया और जाम खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर अपनी जांच में जुट गई है।
dharmpath.com dharmpath