अमिताभ बच्चन शोरूम के उद्धाटन के लिए भोपाल पहुंचे

भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां वह ज्वेलर्स कंपनी के एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं।

अमिताभ को देखने बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बच्चन विमान से मुम्बई से भोपाल पहुंचे। उसके बाद उनके शोरूम स्थल पर पहुंचने पर प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए।

अमिताभ बच्चन इस मौके पर काले रंग का बंद गले का सूट पहने पहुंचे। अमिताभ ने मंच पर पहुंचते ही अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। मंच पर उनकी पत्नी जया बच्चन भी थीं।

इससे पहले गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से भोपाल आने के बारे में पूछा था और उनसे मुलाकात की इच्छा जताई थी।

इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया था कि वे शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493