यूएई ने सऊदी नरेश की रूस यात्रा को सराहा

दुबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मामलों के राज्यमंत्री अनवर गरगाश ने शुक्रवार को ट्वीट कर सऊदी नरेश सलमान की रूस यात्रा को ‘सफल’ बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नरेश सलमान का रूस का चार दिवसीय दौरा गुरुवार को शुरू हुआ था। यह सऊदी अरब नरेश की रूस की पहली आधिकारिक यात्रा है।

गरगाश ने कहा कि नरेश सलमान की रूस यात्रा अरब के लोगों के लिए एक सफलता है। सऊदी अरब के साझा हितों और सकारात्मक कदम की यमन में पड़ोसी देशों के प्रभाव को निष्प्रभावी करने में अहम भूमिका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493