लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान उमस में और इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि 10 अक्टूबर के आसपास हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्मी व उमस में इजाफा होगा। दिन में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किये जाने के आसार हैं। अगले एक दो दिनों तक बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को बारिश होने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री, बनारस का 21 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath