दिल्ली में एक घर में 5 लोग मृत मिले

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के शहादरा स्थित एक घर में शनिवार को 82 वर्षीय महिला, उसकी तीन बेटियां व एक सुरक्षा कर्मी मृत पाए गए।

पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि जिंदल परिवार की चार महिलाएं शहादरा के मानसरोवर पार्क स्थित अपने घर में मृत पाई गईं।

मृतकों की पहचान उर्मिला जिंदल और उनकी बेटियों संगीता (56), नुपुर (48) और अंजलि (38) के रूप में हुई है। सुरक्षा कर्मी की पहचान राकेश (42) के रूप में की गई है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह सात बजे इस घटना की सूचना मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घर में किसी ने जबरन प्रवेश नहीं किया और न ही कोई कीमती सामान चोरी हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493