शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य, सामन्था

गोवा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता नागा चैतन्य और सामन्था रुथ प्रभु शुक्रवार को यहां शादी के बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में उनके परिजन और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

गोवा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता नागा चैतन्य और सामन्था रुथ प्रभु शुक्रवार को यहां शादी के बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में उनके परिजन और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

होटल डब्लू में आयोजित हुए शादी समारोह में खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था।

हिंदू विवाह के रीति-रिवाज के अनुसार पहले मेहंदी समारोह हुआ। शनिवार को दोनों ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे।

मेहंदी में सामन्था ने गुलाबी और नीले रंग की कढ़ाई वाला नीले रंग का लंहगा पहना था।

उन्होंने मांग टीका के साथ प्लैटिनियम के गहने पहने थे।

शादी के लिए सामन्था ने चैतन्य की दादी डी. राजेश्वरीद्वारा दी गई साड़ी पहनी थी। यह साड़ी डिजाइन क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन की गई थी।

वहीं, चैतन्या सफेद रंग की रेशमी धोती और कुर्ता पहने दिखे।

कार्यक्रम में दग्गुबाती परिवार भी उपस्थित था।

अन्य खास अतिथियों में अभिनेता राहुल रविंद्रन, वेनेला किशोर, सुशांत और अदिवी शेश शामिल थे।

दंपति रविवार को हैदराबाद में उद्योग से जुड़े अपने दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493