झारखंड में भाजपा नेता, 2 अन्य की हत्या

रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिमडेगा जिले के लचरागढ़ गांव में शनिवार को भाजपा नेता मनोज नागेसिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। दो अन्य लोगों की हत्या गुमला जिले में शुक्रवार को की गई।

पूर्व नक्सली कमांडर नागेसिया को गोली उस समय मारी गई, जब वह नाश्ता कर रहे थे।

नागेसिया वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने कोलेबीरा विधानसभा सीट से 2014 में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें पराजित होना पड़ा था। पुलिस ने अभी तक नागेसिया की हत्या के लिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

दूसरी घटना तैसेरा गांव में शुक्रवार को घटी। विजय साहू ने 25 वर्षीय मनोहर टिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भीड़ ने विजय साहू की भी तुरंत पीट-पीट कर हत्या कर दी।

आदिवासी कार्यक्रम में नृत्य के दौरान साहू से हुए विवाद के कारण टिर्की को मौत के घाट उतार दिया गया।

ग्रामीणों ने साहू को पकड़ा और पत्थर से पीट-पीट कर मार डाला। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493