उप्र : राशन कार्ड से वंचितों के लिए गुलाबी गैंग ने आवाज उठाई

गुलाबी गैंग की हेमलता पटेल की अगुवाई में आवाज उठाई गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि गुलाबी गैंग भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं असहाय गरीबों की मदद तथा सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रयासरत है। तमाम पात्र व्यक्ति गृहस्थी के राशन कार्डो से वंचित हैं जब कि अपात्रों को लाभ मिल रहा है। सैकड़ों महिलाएं पूर्ति कार्यालय के चक्कर काट कर थक चुकी हैं।

ज्ञापन के अनुसार, कई गांवों के आवेदन पत्र राशन कार्ड के लिए कार्यालय में जमा है। लेकिन अभी तक पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है।

हेमलता पटेल ने कहा कि खंड विकास अधिकारी बहुआ को भी ज्ञापन देकर निर्मित शौचालयों की धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लेकिन शौचालयों की धनराशि अभी तक नहीं मिली है।

गुलाबी गैंग के द्वारा मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवासों में की जा रही अवैध वसूली बंद की जाए। खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डो का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। वृद्धा विकलांग पेंशन का लाभ शिविर लगाकर दिलाया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493