बिहार में महिला विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महिला विधायक को फोन पर अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। महिला विधायक ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी है।

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर क्षेत्र की राजद विधायक एज्या यादव को शनिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

विधायक ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर 9051211301 पर फोन कर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने इसका कारण भी नहीं बताया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक और मोहिउद्दीनगर पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक फैसल रहमान को फोनकर अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493