प्रसिद्धि एक जलती कार में प्रवेश करने के समान : ऑरलैंडो ब्लूम

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम का कहना है कि लोकप्रियता एक जलती हुई कार में प्रवेश करने के समान है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्लूम ने ब्रिटेन की ओके मैगजीन से कहा, “(मैं प्रतिदिन ध्यान करता हूं), इससे मुझे अपनी दिनचर्या निर्धारित करने में मदद मिलती है। इससे मुझे अचानक मिले ‘सेलिब्रिटीडम’ को सही ढंग से लेने में मदद मिली, जो किसी जलती कार में घुसने के समान है।”

उन्होंने कहा, “आपको अपने चारों ओर ऐसे (सेलिब्रिटीडम) के पीड़ित नजर आएंगे – 15 मिनट की प्रसिद्धि, यूट्यूब सनसनी, या ऐसा ही कुछ और।

उन्होंने कहा, “वे नहीं जानते कि इसके लिए क्या करना पड़ता है। आप केवल यही चाहते हैं कि आप इससे मुकाबला करना सीख पाएं और इस जलती हुई कार से आसानी से और पूरे सम्मान के साथ बाहर निकल पाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493