पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सोमवार को बताया, “अहरौरा थाना पुलिस ने रविवार रात लतीफपुर लखनिया दरी जंगल से वाहन लुटेरों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बृजेश चौहान, शिवकुमार साहनी, फिरोज, मन्नालाल यादव व दरोगा सोनकर के रूप में हुई है।”
पुलिस ने कहा कि लुटेरों के पास से सात मोटरसाइकिल, दो तमंचा, कारतूस के अलावा चाकू बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया, “पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ दर्जन से अधिक लूट, वाहन चोरी, हत्या जैसे अभियोग पंजीकृत हैं। इनके खिलाफ बलिया, चंदौली, मिर्जापुर जिले के थानों में भी मुकदमा पंजीकृत है। सभी को जेल भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath