कांग्रेस त्रिपुरा में भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेगी

अगरतला, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अक्टूबर के अंत में त्रिपुरा में भाजपा के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने की योजना बना रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने उसके कई कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिए हैं।

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के उपाध्यक्ष तापस डे ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस के कम से कम सात कार्यालयों पर कब्जा जमा लिया है।”

डे ने कहा कि भाजपा ने उदयपुर, बागमा, संतीर बाजार, मोहनपुर, मधुपुर, बरजाला और कमालपुर में कांग्रेस कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस 1960 के दशक की शुरुआत से इन कार्यालयों का इस्तेमाल कर रही थी।”

उन्होंने कहा, “हमने संबंधित जिलाधिकारियों से कब्जाए गए कार्यालयों को मुक्त कराने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।”

डे ने कहा कि अगर संबंधित जिला या उप-प्रभागीय प्रशासन ने कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों को मुक्त कराने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी अक्टूबर के अंत से एक आंदोलन शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिया, लेकिन वाम मोर्चा सरकार का स्थानीय प्रशासन ‘बेतुके कारण’ देकर इस पर चुप्पी साधे हुए है।

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिराजित सिन्हा ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देव ने कहा, “छह विधायकों समेत हजारों कांग्रेस नेता, सदस्य और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कई स्थानों पर पार्टी कार्यालय खोलने के लिए एक भी कांग्रेसी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493