पुलिस के मुताबिक, सीबीगंज के बहजुईया जागीर निवासी महिला का शव नग्नावस्था में सरेनिया रोड पर धान के खेत में पड़ा मिला था।
पुलिस ने जांच में पाया था कि पहले महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। शक के आधार पर गांव के दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें सोमवार को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने कहा, “दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन लोगों ने ही दो अक्टूबर की रात को महिला के सिर पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खींचकर खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने खेत में महिला की लाश के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।”
सीबीगंज पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
dharmpath.com dharmpath