बिहार में बारिश के आसार

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पटना और भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर और गया में हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493