उप्र : मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी जोगा गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी सुनीति ने मंगलवार को बताया, “पुलिस को 12 हजार रुपये का इनामी जोगा उर्फ जोगिंदर के कासना इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने जोगा के तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी। इस बीच बदमाश को बाइक पर अपने साथी के साथ जाते देखा गया, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सिग्मा-2 सेक्टर क्षेत्र में घेर लिया।”

सुनीति ने कहा, “पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस बीच एक गोली जोगेंद्र उर्फ जोगा के पीठ से छूती हुई निकल गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका एक साथी बाइक से फरार हो गया।”

ग्रामीण एसपी ने बताया, “सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी जोगिंदर पर 80 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जोगिंदर छह लाख रुपये की घर में डकैती मामले में वांटेड था। बदमाश जोगा सत्ते गैंग से भी जुड़ा है, जिसका दिल्ली में खासा आतंक है।”

सुनीति ने बताया पुलिस ने जोगा से अवैध असलाह भी बरामद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493