सिडनी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी 2017-18 में होने वाली टेस्ट और वनडे एशेज सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी महिला संभावित टीम की घोषणा कर दी है। वनडे टीम में लॉरेन चेटले और ताहिरा मैक्ग्रा की वापसी हुई है।
इन दोनों खिलाड़ियों को इसी साल हुए आईसीसी महिला विश्व कप में टीम में नहीं चुना गया था।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं इन दोनों खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। इन दोनों के अलावा चार नई खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का मौका है। इन अन्य चार खिलाड़ियों में बेलिंडा वाकारेवा, अमांडा जेड वेलिंग्टन, बेथ मूनी, और एशले गार्डनर को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है।
इस सीरीज में टीम की नियमित कप्तान मैग लेनिंग नहीं होंगी। उनकी जगह रचेल हायनेस को टीम की कप्तानी मिली है।
टीम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, “मैं अंतिम टीम चयन को लेकर उत्साहित हूं। हमारी टीम काफी संतुलित है और अंतिम एकादश का चुनाव करने में काफी परेशानी होगी। हम एशेज में अच्छी फॉर्म के साथ जा रहे हैं।”
15 सदस्यीय टीम अगले महीने एसीटी एकदाश के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के बाद 13 सदस्ययों की रह जाएगी।
महिला एशेज सीरीज की विजेता का ऐलान खेल के तीनों प्रारुपों में होने वाली सीरीज से मिलने वाले अंकों के आधार पर होता है। आस्ट्रेलिया कुछ ही दिनों में अपनी टी-20 टीम की घोषणा करेगी।
वनडे टीम: रचेल हयनेस (कप्तान), क्रिस्टन बीम, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, लॉरेन कैटल, एशले गर्डनर, , एलिस हेली, जेस जोनासन, ताहिरा मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शट, एलिस विलानी, अमांडा-जेड वेलिंगटन
टेस्ट टीम: रशेल हायनेस (कप्तान) क्रिस्टन बीम, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, लॉरेन कैटल, एशले गर्डनर, एलिस हेली, जेस जोनासन, तहालिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलीस पैरी, मेगन शट, बेलिंडा वाकरवा, एलिस विलीनी, अमांडा- जेड वेलिंगटन।
dharmpath.com dharmpath