उप्र : प्रेमिका की हत्या कर युवक ट्रेन से कटा

पुलिस के अनुसार, कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव निवासी नेहा (बदला हुआ नाम) सेवापुरी स्थित कस्तूरबा महिला इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह उसकी परीक्षा थी, जिसके लिए वह घर से आठ बजे कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन नवादा रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। नेहा अपने गांव के ही युवक आकाश से प्रेम करती थी। आकाश का शव दो सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पर कटा मिला। शवों को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि आकाश ने धारदार हथियार से पहले छात्रा की हत्या की। इसके बाद उसने कुछ दूर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493