बिहार में तापमान लुढ़का

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 24़6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 24़6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25़5 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 23़3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28़6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 30़5 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493