नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस जियो ने ‘जियो दिवाली धन धना धन’ ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी अपने उपभोक्ताओं को 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर 100 प्रतिशत कैशबैक देने की घोषणा की है।
सूत्रों ने कहा, “जियो के सभी ग्राहक इस ऑफर की अवधि (12-18 अक्टूबर) के दौरान 399 रुपये का रिचार्ज करा पाएंगे, उन्हें 50 रुपये की कीमत के आठ वाउचर के रूप में 400 रुपये का 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।”
सूत्रों ने बताया कि ये वाउचर भविष्य में 309 रुपये के या इससे ज्यादा के या 91 रुपये या इससे ज्यादा के डाटा रिचार्ज पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
कंपनी के सूत्रों ने संकेत दिए कि टैरिफ योजना में 19 अक्टूबर को संशोधन हो सकता है।
सूत्रों ने स्पष्ट किया, “जियो के सभी प्रीपेड ग्राहक 12-18 अक्टूबर की अवधि के दौरान 399 रुपये (तीन महीने तक अनलिमिटेड) के रिचार्ज पर मौजूदा टैरिफ का लाभ उठा सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath