नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बढ़त

नांदेड़(महाराष्ट्र), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। महारष्ट्र में नांदेड़-वाघला महानगर पालिका (एनडबल्यूसीएमसी) चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी 81 सीटों में से 28 सीटों पर आगे चल रही है।

यहां बुधवार को मतदान हुआ था।

कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी)के अधिकारी ने बताया, दोपहर तक हुई मतगणना में केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई।

एनडबल्यूसीएमसी राज्य में कांग्रेस और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है।

दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने इन चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।

राज्य में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वार्ड नंबर दो के 31 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी वोटिंग मशीनें लगवाई हैं। इस दौरान 60 फीसदी मतदान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493