नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। डायलिसिस करवा रहे लोगों की पहली बाइक अभियान गुरुवार को दिल्ली में संपन्न हुआ। इस दौरान 8 बाईकर्स ने 8 शहरों से होते हुए 400 किलोमीटर का सफर तय किया।
डायलिसिस कराने वाले समुदाय के लिए सशक्तीकरण और प्रेरक चार दिनों का यह अभियान 9 अक्टूबर, 2017 से जलंधर से प्रारंभ हुआ, जिसके बाद यह लुधियाना, खन्ना, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनपत से होते हुए कनॉट प्लेस दिल्ली में गुरुवार को सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।
भारत के डायलेसिस डिलीवरी नेटवर्क नेफ्ऱोप्लस ने लोगों को डायलिसिस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया। नेफ्रोप्लस का मानना है कि वे भी सामान्यरूप से अपना जीवन यापन कर सकते हैं, वे अपना काम कर सकते हैं, यात्रा कर सकते हैं और सभी तरह के मजे कर सकते हैं। इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए ही बाइक अभियान शुरू किया गया।
नेफ्रोप्लस के संस्थापक और सीईओ विक्रम वुपला ने कहा, “डायलिसिस से गुजरने वाले बहुत सारे लोग दुर्भाग्यवश ये मान लेते हैं कि वे सामान्य जीवन यापन नहीं कर सकते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हम नेफ्रोप्लस में एक अतिथि केंद्रित संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं जहां सभी 10,000 मेहमानों को समग्र देखभाल पर ध्यान देने के कारण सभी को महसूस कराया जाता है कि वे भी सामान्य जीवन जीने के अधिकारी हैं और सक्षम भी। यह बाइक अभियान और ओलंपियाड हमारे समग्र दृष्टि का हिस्सा हैं, जिससे डायलिसिस पर होते हुए भी उनकी पूरी क्षमता का पता चलता है।”
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 अक्टूबर विश्व के एकमात्र डायलिसिस ओलिम्पियाड के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। हैदराबाद में 2015 में आयोजित होने वाले इसी तरह के आयोजन का पहला संस्करण हुआ था, जिसमें देशभर के सैकड़ों चैंपियनों ने भाग लिया था और अपनी असाधारण प्रतिभा से स्पष्ट किया था कि वे बीमारी पर कैसे जीत पा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath