योगी ने पुलिस को किसी का भी एनकाउंटर करने की दी छूट : माकपा

गोरखपुर में गुरुवार को माकपा के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा, “इस देश में कानून और न्यायपालिका है, जिसे किसी आरोपी को सजा देने या न देने का अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री न्यायपालिका को दरकिनार कर स्वयं दंड देने का आदेश दे रहे हैं। उनका यह बयान आपत्तिजनक के साथ ही असंवैधानिक भी है।”

यादव ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुन: 24 घंटों में छह बच्चों की मृत्यु पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा, “योगी आदित्यनाथ जनरक्षा करने केरल चले जा रहे हैं, लेकिन उनके जनपद में और साथ ही पूरे प्रदेश में अस्पतालों में बच्चे मर रहे हैं। गरीब बच्चों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। वे जितना समय गोरखपुर और अयोध्या के मंदिरों में दे रहे हैं, उतना यदि अस्पतालों में देते तो बच्चों को मौत से बचाया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493