पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, गया का 24.7 डिग्री और पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 33.1 डिग्री, भागलपुर का 34.6 डिग्री और पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath