उप्र में आंशिक बदली, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अब बारिश होने की संभावना कम है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप के बीच आंशिक बदली का असर भी रहेगा। इससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह से कोहरे का असर दिखना शुरू होगा, जिससे ठंडक का अहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, इलाहाबाद का 21.3 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493