बिहार में आंशिक बदली के आसार

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा भागलपुर और पूर्णिया जिले में हल्की बारिश भी हो सकती है।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, भागलपुर का 34.6 डिग्री तथा गया और पूर्णिया का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493