उप्र : एलडीए कार्यालय में आग, सैकड़ों फाइलें जलीं

लखनऊ, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नई इमारत में शनिवार को आग लग गई। दहकती लपटों ने सैकड़ों महत्वपूर्ण फाइलों को जलाकर राख कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग एलडीए की चौथी मंजिल पर लगी। सबसे ज्यादा अफसोस की बात यह कि कुछ बड़े घोटालों से संबंधित दस्तावेज भी जल गए। कई कम्प्यूटर भी खाक हो गए।

अधिकारी के मुताबिक, आग बुझाने में अग्निशमन दल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493