केन्या की राष्ट्रमंडल खेलों में टीम प्रबंधन के लिए अधिकारियों की घोषणा

नैरोबी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या के नेशनल ओलंपिक मूवमेंट के प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में देश के दल का प्रबंधन करने के लिए अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केन्या की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसीके) के अध्यक्ष पॉल टर्गाट ने अप्रैल, 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एथलेटिक्स केन्या (एके) के जैक्सन तुवेई को चेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया।

पूर्व विश्व मैराथन रिकॉर्ड धारक जैक्सन तुवेई ने नैरोबी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “नई टीम का गठन पूर्ववत कार्यो और प्रक्रियाओं के भार के साथ किया गया है, जिसमें क्लब खेलों के लिए देश का समय से तैयार न हो पाना भी शामिल है। हम निर्धारित समय से पीछे चल रहे हैं।”

तुवेई को खेल आयुक्त के रूप में मेनका कामौ द्वारा नियुक्त किया जाएगा, जबकि सामान्य टीम मैनेजर शाड्राक मालुकी एनओसीके के प्रथम उपराष्ट्रपति होंगे। वह केन्या जूडो एसोसिएशन के प्रमुख भी हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 4 से 15 अप्रेल के बीच होगा, जिसमें 70 देशों के 6,600 से भी ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493