पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से अगामी त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री व जनता की सुविधा के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 05045 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 17, 20 एवं 28 अक्टूबर को गोरखपुर से 3 फेरों के लिए चलाया जाएगा। यह गाड़ी गोरखपुर से 15.00 बजे चलेगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, दूसरे दिन मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनस 5.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05046 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18, 21 एवं 29 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 3 फेरों में चलाई जाएगी और उसी रास्ते से वापसी करतेहुए गोरखपुर 22.45 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में जनरेटर यान के 2, साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 4, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 3, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित चेयर कार का 1 कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath