मप्र : तापमान में बदलाव का दौर जारी

भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह मौसम साफ होने से धूप खिली है, मगर बीच-बीच में चल रही हवाएं राहत देने वाली हैं। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। तापमान में भी बदलाव जारी है। बीते 24 घंटों में श्योपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर व दमोह का रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा होशंगाबाद संभाग और सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला व बालाघाट में बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.8 डिग्री, ग्वालियर का 17 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493