उप्र में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार सोमवार को दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और तापमान में कमी आयेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किये जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493