बेंगलुरु में सिलेंडर फटने से 3 की मौत

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु के दक्षिणी उपनगर की एक आवासीय इमारत में सोमावर सुबह गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एजीपुरा इलाके में सुबह के 6 से 7 बजे के बीच एक दो मंजिला इमारत के भूतल पर एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसके कारण इमारत भी ढह गई।”

उन्होंने बताया, “अब तक तीन व्यक्ति मृत पाए गए हैं। हमने मलबे से चार लोगों को बचाया है, जबकि दो अन्य को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

कर्नाटक राज्य अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल के 40 कर्मचारी बचाव कार्यो में लगे हुए हैं।

राज्य के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493