बिहार : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

पूर्णिया, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक वहशी पिता अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ पिछले तीन वषरें से दुष्कर्म करता रहा। पड़िता की मां के बयान पर जब इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई, तब इस मामले का खुालासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि पूर्णिया के गुलाबबाग क्षेत्र का रहने वाला एक वहशी पिता रात में अपनी बेटी को अपने डरा-धमकाकर अपने पास सुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी, पीड़िता को इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की हिदायत देता था।

आरोप है कि तीन-चार साल से यह सब सहन कर रही नाबालिग के सब्र का बांध जब टूट गया, तब उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दे दी।

यह सुनकर मां को पहले तो विश्वास नहीं हुआ परंतु जब उसे विश्वास हुआ तब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पूर्णिया महिला थाना की प्रभारी माधुरी कुमारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पॉस्को की विभिन्न धाराओं सहित नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के आरोप में महिला थाने में पिछले सप्ताह बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व भी दुष्कर्म और शराब पीने के आरोप में जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493