सीबीआई अदालत ने तलवार दंपति की रिहाई का आदेश जारी किया

गाजियाबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने डासना जेल से राजेश और नूपुर तलवार की रिहाई का आदेश जारी किया है।

अदालत ने यह आदेश दंपति के वकील सत्यकेतु सिंह द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति सीबीआई अदालत में पेश करने के बाद दिया।

सीबीआई अदालत के न्यायाधीश राजेश चौधरी ने दस्तावेज प्रमाणित करने के बाद तीन बजकर 30 मिनट पर रिहाई के आदेश जारी किए।

उच्च न्यायालय ने तलवार दंपति को उनकी बेटी आरुषि व उनके नौकर की हत्या के मामले में दोषमुक्त करार दिया है। तलवार दंपति पिछले चार वर्षो से डासना जेल में बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493